ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से की थी लूट

हरदोई: हरदोई में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान 2 डकैत ज़ख्मी हुए है। एसपी ने बताया कि संडीला क्षेत्र में 19 सितंबर की देर शाम बैंक मित्र को गोली मारकर लूटने की घटना में मुखबिर और रेकी करने वाले को ये बकाया रकम देने जा रहे थे। उसी दैरान पुलिस से इनकी मुठभेड़ हो गयी।गिरफ्तार किए गए डकैतों के पास से तमंचा और लूट में प्रयुक्त की गई। बाइक के साथ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। दोनों ही बदमाश सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।19 सितंबर को की थी लूटदरअसल, कोतवाली संडीला क्षेत्र के दुर्गाखेड़ा के मजरा अटवा-भदसेन निवासी ओमप्रकाश जो ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे उनके साथ 19 सितंबर की रात बदमाशों ने बेनीगंज मार्ग पर टीकर मोड़ के पास गोली मारकर उनके पास मौजूद एक लाख 35 हजार रुपये लूट लिए थे। घायल ओम प्रकाश को उपचार के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां पर 22 तारीख की रात को उनकी मौत हो गई थी।घायल बदमाशों का चल रहा इलाज।पुलिस ने भी घेराबंदी कर पकड़ाएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी टीम को मंगलवार की देर शाम कछौना क्षेत्र गढ़ी कमालपुर मोड़ पर बाइक सवार संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की खबर मिली। पुलिस वहां पहुंची और उन्हें घेरने का प्रयास किया, जिसके बाद वह लोग बाइक छोड़कर पुलिस फोर्स पर फायरिंग करते हुए भागे, तो पुलिस ने भी घेराबंदी करते हुए फायरिंग की और दोनों के पैर पर गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें कछौना सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उन्हें हरदोई के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।लूटा गया बैग और 52 हजार रुपए बरामदएसपी राजेश दिवेदी ने बताया कि गोली का शिकार हुए बदमाश सीतापुर के सरकन थाना क्षेत्र के बतैया निवासी कल्लू पुत्र सब्बीर व मछरेहटा थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी संतोष तिवारी पुत्र रमेश तिवारी हैं। उनके पास से बैंक मित्र ओम प्रकाश से लूटा गया बैग के साथ ही 52 हजार रुपये और एक पर्स समेत कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।

Related Articles

Back to top button