ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की सुरक्षा में चूक काफिल में घुसी कार दो गिरफ्तार

नोएडा। केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। राज्यपाल खान के काफिले में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। यहां तक की कार ने सुरक्षाकर्मी के वाहन को टक्कर भी मार दी। दरअसल, जब गवर्नर का काफिला गुजर रहा था। तभी ब्लैक स्कॉपियों कार रास्ते में आ गई और सुरक्षा कर्मी की गाड़ी से टकरा गई। आरिफ मोहम्मद खान निजी कार्यक्रम में नोएडा सेक्टर-77 आए थे। पुलिस ने मौके से कार को बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

नशे में थे दोनों शख्स

नोएडा पुलिस ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर कार को सीज कर लिया है। साथ ही दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों शख्स शराब के नशे में थे। उनकी पहचान गाजियाबाद निवासी गौरव सोलंकी और मोनू कुमार के रूप में हुई है।

बता दें राज्यपाल खान नोएडा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार उनके काफिले में घुस गई। वाहन ने गवर्नर के काफिले में टक्कर मार दी।

Related Articles

Back to top button