ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

नहीं रहे मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा, अस्पताल में ली जिंदगी की अंतिम सांस

मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिग्गज सिंगर का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने डी.एम.सी.अस्पताल में सुबह 7.30 बजे जिंदगी की आखिरी सांस ली।

बता दें, सुरिंदर पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर भी शिफ्ट किया था, मगर सिंगर की जान न बच सकी। इससे पहले उनके मौत की अफवाह फैली थी पर बेटे ने फेसबुक पर लाइव होकर इन अफवाहों का खंडन किया था।

सुरिंदर शिंदा के गानों की बात करें तो उन्होंने ‘जट जियोना मोड़’, ‘पुत्त जट्टन दे’, ‘ट्रक बिलिया’, ‘बलबीरो भाभी’ और ‘काहर सिंह दी मौत’ जैसे सुपरहिट पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को दिए थे, जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Related Articles

Back to top button