ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

सीएम भूपेश का तंज कहा: भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जूझ रहा नेताओं के अकाल से इसलिए कांग्रेस से गए लोगों को दे रहे जिम्मेदारी

रायपुर। देशभर के अलग-अलग राज्यों में भाजपा के केंद्रीय संगठन की तरफ से दूसरे दलों से भाजपा में आए नेताओं को जिम्मेदारी देने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जो भाजपाई थे, उनको घर बिठा दिया गया है। जो कांग्रेस से भाजपा में आए हैं, उनको जिम्मेदारी दी जा रही है।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की घोषणा पत्र समिति का संयोजक दुर्ग सांसद विजय बघेल को बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने जीवन भर भाजपा की सेवा की उनको लूप लाइन में डाल दिया गया। विजय बघेल जो कांग्रेस में थे, वो अब बीजेपी का घोषणा पत्र बनाएंगे। उनको भाजपा की विचारधारा तक मालूम नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी को बनाया गया, वह पहले कांग्रेस में थी और अब उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे, वे अब पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हो गए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में नेताओं के अकाल से जूझ रहा है। उनके पास नेतृत्व करने लायक कोई नेता नहीं बचा है।

रमन नहीं हटेंगे, तब तक बृजमोहन, चंद्राकर का भविष्य नहीं

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा के तीन चेहरे बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडे और अजय चंद्राकर विधानसभा में चाहे जितना चिल्लाकर बोलें, लेकिन जब तक रमन सिंह को नहीं हटाएंगे, उनका भविष्य गड़बड़ रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो कमेटियां बनाई हैं, उसमें रमन सिंह की चली है। विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक को केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली। सबको पता है वे किसके साथ थे। जबकि इन तीनों को हटा दिया गया, किसी को नहीं रखा गया।

ईडी ने डिस्टलरों की संपत्ति क्यों अटैच नहीं की

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि फरवरी 2020 में आईटी की रेड पड़ी थी। अब जुलाई 2023 में ईडी कह रही है कि 2,168 करोड़ का घोटाला हुआ है। बिना एक्साइज ड्यूटी जमा किए शराब फैक्ट्रियों से निकली, तो सबसे पहले डिस्टलरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन ईडी ने न तो डिस्टलरों पर कार्रवाई की, न ही वहां पदस्थ अधिकारियों पर कोई कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button