ब्रेकिंग
केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल मध्यप्रदेश में एक मई से होगे ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद बताया तबादलों का क...
मध्यप्रदेश

इंदौर के इस मंदिर में होते हैं 12 ज्योतिर्लिंगों की पिंडियों के दर्शन

इंदौर। राजवाड़ा का मल्हारी मार्तंड मंदिर शिव भक्तों के बीच आस्था का केंद्र है। यहां लोकमाता अहिल्या द्वारा स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों की पिंडियों के दर्शन भक्तों को होते हैं। यहां मराठी भाषी बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। श्रावण मास में होलकर कालीन परंपरा के अनुसार विभिन्न अनुष्ठान भी किए जाते हैं।

मंदिर का इतिहास

मंदिर करीब 250 वर्ष पुराना है। देवी अहिल्याबाई ने 1767 से 29 वर्ष तक इंदौर सूबे की बागडोर संभाली थी। इस दौरान उन्होंने चारों दिशाओं में धार्मिक यात्राएं कीं। चित्र में उनके हाथों में नजर आने वाला शिवलिंग भी मंदिर में स्थापित है। बालू से निर्मित इस शिवलिंग पर सोने की परत है। उनकी मुहर, भाला, कटार, निशानी, स्वर्ण छड़ी भी यहां रखी है।

विशेषता

शहर में यह एकमात्र ऐसा ऐतिहासिक मंदिर है जहां 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होते हैं। स्थापना उनके हाथों हुई जिन्होंने अपने शासन का हर कार्य शिव आर्डर यानी शिव का आदेश मानकर किया। यहां वर्षभर महादेव के पूजन के विभिन्न अनुष्ठान होते हैं। देवी अहिल्याबाई के जीवनकाल की प्रमुख जानकारी भी मंदिर में लगे विभिन्न चित्रों के माध्यम से मिलती है।

शिव की अनन्य भक्त थीं अहिल्याबाई

देवी अहिल्या ने कई धार्मिक यात्राएं की। इस दौरान उन्होंने 17 मंदिर में दान-धर्म, 11 धर्मशालाएं विभिन्न हिस्सों में बनवाने के साथ ही जगह-जगह कुएं-बावड़ियां भी बनवाई। वे शिव की अनन्य भक्त थीं। यहां श्रावण मास में विभिन्न आयोजन होते हैं। – पं. लीलाधर वारकर गुरुजी, होलकर परिवार के पुजारी

होलकर कालीन परंपरा अनुसार होता है पूजन

महाराष्ट्रीयन श्रावण मास में यहां शिव भक्ति का उल्लास देखते ही बनता है। होलकर कालीन परंपरानुसार पूजन होता है। इसमें प्रतिदिन रुद्राभिषेक, पार्थिव पूजन जैसे आयोजन होते हैं। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का आवागमन बना रहता है। -शोभा कागदे, भक्त

Related Articles

Back to top button