मुख्य समाचार
देखने लायक होगा इस बार का दिमनी विधानसभा चुनाव पुराने दावेदारों सहित नए दावेदारों ने ली एन्ट्री ।
मुरैना। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे अपनी दावेदारी पेश करने के लिए अभी से नेताओं द्वारा प्रयास करना शुरू कर दिए हैं। इसके साथ-साथ शहर में भी चुनावी चर्चाऐं जोरों पर चल रही हैं। बात दिमनी विधानसभा की करें तो यहां पिछली 6 विधानसभा चुनावों के परिणामों में भाजपा तीन बार विजयी रही वहीं कांग्रेस दो बार इसके बाद उपचुनाव में फिर से कांग्रेस का प्रत्याशी विजयी रहा। वहीं बसपा से एक बार प्रत्याशी विजयी रहा। अगर 1993 से अब तक का दिमनी विधानसभा का सफर देखा जाये तो उसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच कडा मुकाबला रहा जिसमें काग्रेस प्रत्याशी रमेश कोरी की विजय हुई वहीं 1998 के दिमनी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में फिर से मुकाबला हुआ और भाजपा से मुंशीलाल विजयी रहे। इसके बाद 2003 में भाजपा से संध्या राय विजयी रहीं फिर 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के ही शिवमंगल सिंह तोमर विजयी रहे जहां उसके प्रतिद्वंदी रविन्द्र सिंह तोमर थोडे ही मतों के अंतराल से हार गए। इसके बाद 2013 में बसपा प्रत्याशी बलवीर सिंह दण्डौतिया ने अपने नाम जीत कर ली उस समय उनके प्रतिद्वंदी रविन्द्र भिडोसा रहे थे जो इस बार भी बहुत कम मतों के अंतराल से पिछड गए। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में दिमनी से कांग्रेस प्रत्याशी गिर्राज दण्डौतिया ने बाजी मारी लेकिन सरकार गिर जाने के कारण एक बार फिर से उप चुनाव हुये जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र भिडोसा ने अपने नाम जीत कर ली। यह तो था पिछली 6 विधानसभाओं का सफर लेकिन इस बार की विधानसभा में चुनावी आंकडे सभी की समझ से परे नजर आ रहे हैं। बात अगर भाजपा की करें तो उसमें शिवमंगल सिंह तोमर का नाम फिर से दोहराया जा सकता है हालांकि भाजपा से टिकिट लेने के लाईन में और भी कई दिग्गज नेता लाईन में खडे हैं लेकिन जहां तक भाजपा का सवाल है तो वह ऐसी विधानसभा में जहां मुकाबला टक्कर का हो तो वह अपने मंजे हुए प्रत्याशी पर ही दांव खेलती है जिसमें शिवमंगल सिंह तोमर सटीक बैठ रहे हैं। अब अगर कांग्रेस की बात की जाये तो इस बार भी कांग्रेस रविन्द्र भिडोसा पर दांव खेल सकती है क्योंकि पिछली विधानसभा में भी कांग्रेस द्वारा रविन्द्र भिडोसा पर दांव खेला गया था इसी कारण से इस बार भी कांग्रेस अपना विश्वास रविन्द्र भिडोसा पर कायम रख सकती है और इस बार के विधानसभा चुनाव में उनका टिकिट लगभग फइनल हो सकता है। अब बात करते हैं बसपा से तो अभी हाल ही में बसपा से कांग्रेस में गए बलवीर दण्डौतिया ने दोबारा बसपा की ओर अपना रूख कर लिया है और बसपा उन्हीं को दिमनी से अपना प्रत्याशी घोषित करेगी इसमें कोई दो राह नहीं है। चुनावी चर्चाओं के बीच अब दिमनी में जो चुनावी अखाडे में उतरेंगे उनमें शिवमंगल सिंह तोमर, रविन्द्र भिडोसा और बलवीर दण्डौतिया के नाम शामिल हैं। वहीं इन दिग्गज दावेदारों के बीच एक नाम और चर्चाओं में चल रहा है जो आमजन के बीच जाकर अपना सेवाभाव दिखा रहे हैं। उनका नाम है सुरेन्द्र सिंह तोमर जो वर्तमान में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और साथ ही साथ एक समाज सेवी भी हैं। जैसे ही दिमनी विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता अन्य नेताओं ने महसूस की तो दावेदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई और अब अन्य दावेदार भी उन्हीं की तरह लोगों के बीच में जाकर जनसेवा का दिखावा मात्र करने लगे हैं। बॉक्स दिग्गज नेताओं का गणित बिगाड सकते हैं सुरेन्द्र सिंह तोमर चुनावी चर्चाओं के बीच दिमनी विधानसभा क्षेत्र से एक और नया नाम सामने आ रहा है। जी हां! हम बात कर रहे हैं सुरेन्द्र सिंह तोमर की जो वर्तमान में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ग्राम भिडोसा निवासी सुरेन्द्र सिंह तोमर के कार्यकाल पर नजर डाली जाये तो पिछले काफी समय से वह जनसेवा के भाव से लोगों की सहायता कर रहे हैं। उनके सेवाकाल में गरीब कन्याओं का विवाह, मृत्यु भोज पर अंकुश आदि कार्य शामिल हैं। हैरानी की बात तो यह है कि जनसेवा के लिये उन्होंने अपनी शासकीय सेवा भी त्याग दी। दिमनी विधानसभा में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो उनका जानता न हो। वर्तमान में उनकी जनसेवा का भाव देखकर अब सुबह से ही उनके यहां लोगों का हुजूम लग जाता है। उनके यहां मदद के लिये आने वाले प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति की सहायता वह स्वयं करते हैं। उनके इसी सेवा भाव को देखते हुए इस बार के विधानसभा के दावेदारों के हडकंप सा मच गया है। चुनावी चर्चाओं में तो यहां तक कहा जा रहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वह अन्य प्रत्याशियों का गणित बिगाड सकते हैं। बॉक्स दिमनी का 1993 से अब तक का विधानसभा सफर दिमनी विधानसभा 1993 प्रत्याशी पार्टी वोट की संख्या रमेश कोरी कांग्रेस 24252 मुंशीलाल भाजपा 24252 राजाराम जाटव बसपा 15051 दिमनी विधानसभा 1998 प्रत्याशी पार्टी वोट की संख्या मुंशी लाल भाजपा 28348 हरिसिंह कांग्रेस 27351 श्यामलाल कोरी बसपा 8752 दिमनी विधानसभा 2003 प्रत्याशी पार्टी वोट की संख्या संध्या रारय भाजपा 34554 हरीसिंह कांग्रेस 31990 भीमसेन पहाडिया बसपा 14301 दिमनी विधानसभा 2008 प्रत्याशी पार्टी वोट की संख्या शिवमंगल सिंह तोमर भाजपा 24697 रविन्द्र सिंह तोमर बसपा 24486 गिर्राज दण्डौतिया कांग्रेस 22418 दिमनी विधानसभा 2013 प्रत्याशी पार्टी वोट की संख्या बलवीर सिंह दण्डौतिया बसपा 44443 रविन्द्र भिडोसा कांग्रेस 42361 शिवमंगल सिंह तोमर भाजपा 33022
