ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

मानसून सत्र से पहले भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक आज संविदा कर्मचारियों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से होगी। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो रही कैबिनेट में अनुपूरक प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके साथ ही धान की बुवाई को लेकर चर्चा होगी।

कैबिनेट बैठक में प्रथम अनुपूरक बजट को पास कराएंगे

उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो सत्र के दौरान होने वाली घोषणाओं को लेकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। विधानसभा का चार दिवसीय सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। इस दौरान सरकार लंबित विधेयकों को पास कराएगी और प्रथम अनुपूरक बजट को पास कराएंगे।

संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लेकर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

इसके अलावा छत्‍तीसगढ़ सरकार कैबिनेट की बैठक में संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। छत्‍तीसगढ़ में वेतन विसंगति, नियमितीकरण समेत 24 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी समेत छत्‍तीसगढ़ के स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर है। इससे अस्पतालों में ओपीडी से लेकर सर्जरी, लैब में जांचें भी प्रभावित हो रही हैं।

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के मामले में उपमुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इशारों में इसका जवाब दिया है। डिप्टी सीएम सिंहदेव ने यह कहा है कि फिलहाल सभी विभागों की नियमितीकरण के मामले में जानकारी मंगवाई गई है। सभी से चर्चा के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button