ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

इंदौर से होकर खरगोन पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रोड शो में लिया हिस्सा

इंदौर/खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों से एयरपोर्ट पर भेंट की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से होकर वह खरगोन पहुंचे जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रशंसक मौजूद थे। कारवां के आगे कार्यकर्ता ढोल-ढमाके, ढोलक बजाते, नाचते हुए आगे चल रहे थे। खुली वैन में जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद थे।

इंदौर हवाईअड्डे पर देरी के कारण बाहर नहीं आए। पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात मुश्किल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा खरगोन के नवग्रह मेला मैदान पर विशाल सभा को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नवग्रह की नगरी खरगोन में प्रथम आगमन लेकर नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button