ब्रेकिंग
मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा
मध्यप्रदेश

इंदौर में आज भी दोपहर बाद गरज-चमक के साथ होगी वर्षा

 इंदौर। इंदौर में रविवार सुबह धूप खिली और हल्की गर्मी का असर दिखाई दिया। सुबह उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा छह किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शनिवार को शहर में हुई वर्षा का असर रात के तापमान पर दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली और रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज शहर में दोपहर बाद बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि शनिवार को दिन में जहां गर्मी की तपिश ने लोगों को परेशान किया, वहीं दोपहर बाद बादल छाए और शाम चार बजे बाद मौसम का मिजाज बदला। शनिवार को प्री मानसून सीजन की पहली वर्षा ने गरज-चमक के साथ तेज बौछारों से लोगों को तरबतर किया। शाम चार बजे बाद से शहर में वर्षा की गतिविधियां शुरू हुई और 45 से 50 किलोमीटर की तेज गति से हवा चली। एयरपोर्ट, राजेन्द्र नगर सहित शहर के कई हिस्सों में ओले भी गिरे। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर शनिवार रात 8.30 बजे तक 2.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। वहीं, रीगल स्थित वेदर स्टेशन पर 7.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

इस कारण बदल रहा मौसम

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवाती हवा का घेरा बना है। इस वजह से अभी इंदौर में अरब सागर से आ रही नमी के कारण वर्षा की गतिविधियां दिखाई दे रही है।

इंदौर में एक सप्ताह देरी से आएगा मानसून

5 जून को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इसके असर से शहर में नमी बनी रहने से हल्के बादल कायम रहेंगे। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान पर बना हुआ है, जो 6 जून को आगे बढ़ेगा। इसके असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, केरल में मानसून 7 जून के बाद पहुंचेगा। इसके कारण इंदौर में मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह देरी से पहुंचेगा। इस वर्ष इंदौर में औसत से कम वर्षा होने का आकलन किया गया है।

Related Articles

Back to top button