ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में तपिश बरकरार राजधानी में रात का पारा 27 डिग्री पहुंचा

 भोपाल। पचमढ़ी को छोड़कर संपूर्ण मप्र में दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सोमवार को भी चंबल संभाग के जिलों में तथा रतलाम, धार, ग्वालियर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, खरगोन, गुना जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अभी भी मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। दिन में लू के थपेड़े लगने लगे हैं, धूप झुलसा रही है। आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। खरगोन रविवार को भी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं राजधानी भोपाल की रात सबसे गर्म रही। यहां 27 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। सोमवार को भी चंबल संभाग के जिलों में तथा रतलाम, धार, ग्वालियर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, खरगोन, गुना जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है

मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो पचमढ़ी को छोड़कर संपूर्ण मप्र में दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। पश्चिमी मप्र में तापमान लगभग स्थिर बना रहा तो पूर्वी मप्र में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन बना हुआ है। हालांकि रविवार को यहां पारे में मामूली गिरावट रही। खरगोन में रविवार को 44.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल की रात सबसे गर्म रही। यहां 27 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। सूर्य की किरणें भी सीधे धरती पर पड़ रही हैं। इसके अतिरिक्त हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इससे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे हैं। मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इस वजह से भी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार गर्म बना हुआ है। साथ ही अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं।

ऐसे शहर जो सबसे गर्म रहे

खरगोन 44.8

खजुराहो 44.4

नौगांव 44.1

दमोह 44

ग्वालियर 43.6

Related Articles

Back to top button