ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मल्लिकार्जुन खड़गे ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कर्नाटक में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पार्टी नेता जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया सहित तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए। ये राज्य में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता यानी मुख्यमंत्री के चुनाव पर नजर रखेंगे। ये तीनों पर्यवेक्षक आज शाम को होनेवाली कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में मौजूद रहेंगे और बैठक के नतीजों के बारे में पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे।

कांग्रेस की जीत, बीजेपी को संदेश

इससे पहले वेणुगोपाल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत को ‘2024 के चुनावों से पहले मील के पत्थर में से एक’ बताया। जीत के बारे में बोलते हुए, केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस राज्य में गरीबों के लिए खड़ी हुई और इस तरह लोगों का जनादेश जीता। उन्होंने कहा “बीजेपी जिस प्रकार की विभाजनकारी राजनीति करती है, वह हर बार सफल नहीं होने वाली है। यह एक स्पष्ट संदेश है। हम कर्नाटक के गरीब लोगों के लिए खड़े हुए। वे अमीरों के लिए खड़े हुए। अंत में, गरीब इस चुनाव को जीत गए।”

कर्नाटक में शानदार जीत

कांग्रेस ने एकमात्र दक्षिणी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से बाहर करते हुए 135 सीटें जीतीं और आगे की चुनावी लड़ाई के लिए अपनी संभावनाओं को बढ़ाया। बीजेपी 66 सीटें जीतने में कामयाब रही। जनता दल-सेक्युलर (JDS) को 19 सीटों पर जीत मिली, जबकि निर्दलीयों ने दो सीटें जीती हैं। वहीं कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष ने एक-एक सीट जीती है।

Related Articles

Back to top button