ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राज्य

मुजफ्फरपुर में पोखर में मिला युवक का शव

बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर बघनगरी गांव में एक युवक का शव पोखर में मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीयों ने मामले की जानकारी सकरा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के बगड़ा निवासी मो. मुर्तजा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मो. मुर्तजा की पत्नी का अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। उस बीच महिला ने अपने पति को मरवा देने या चुप कराने की बात भी कही थी।

मुर्तजा सालों से अपनी ससुराल में ही रह कर मजदूरी का काम करता था। किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन पत्नी वहां इसलिए रहती थी कि गांव के ही युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। मृतक के दो बच्चे भी हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों ने भी इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात ही जाहिर की है। लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के कारण ही पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button