ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

समस्तीपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी भीषण आग

समस्तीपुर में बड़ा हादसा टल गया है। बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन में अचानक आग गई। आननफानन में ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और सभी बच्चों को वैन से बाहर उतारा। देखते ही देखते स्कूल वैन धू-धूकर जलने लगी। घटना में कोई बच्चे हताहत नहीं हुए। सभी सुरक्षित हैं। लोगों का कहना है कि यह हादसा दलसिंहसराय प्रखंड के बल्लोचक पेट्रोल पंप के पास हुआ। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पर लिया

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पर लिया।  हालांकि इससे पहले स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की थी लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी। मामले में दलसिंहसराय थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी उन्हें भी दूसरे के माध्यम से फोन पर मिली है। स्कूल की ओर से उन्हें इस बारे में अधिकारी तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अचानक स्कूल वैन के इंजन में लगी आग

स्थानीय लोगों बताया कि बच्चों को घर छोड़ने से लिए स्कूल वैन रास्ते से गुजर रही थी। अचानक इंजन में आग लग गई। आननफानन में ड्राइवर ने बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि अगलगी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गाड़ी कंपनी के इंजीनियर से जानकारी ली जा रही है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें घर पहुंचा दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। स्कूल प्रबंधक आनंद कुमार ने कहा कि सुबह स्कूल का छोटा वाहन क्षेत्र मे बच्चों को स्कूल लाने के लिए संग्रह कर रहा था। इसी दौरान बल्लोचक के पास स्टॉट सर्किट होने से वाहन में आग लग गई थी। चालक ने सभी बच्चों को वाहन से उतार लिया। उस समय 4-5 बच्चे ही वाहन में थे। सभी सुरक्षित है। वाहन जल गया।

 

Related Articles

Back to top button