ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

चुनावी हलफनामा मामला में नागपुर अदालत में पेश हुए महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को नागपुर अदालत में पेश हुए। दरअसल, एक आवेदन में उनके खिलाफ यह कहते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी कि उन्होंने 2014 के अपने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं किया। फडणवीस ने अदालत में इन सभी आरोपों से इनकार किया।

फडणवीस का बयान दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 313 के प्रावधान के तहत लिखित प्रारूप में दर्ज किया गया है। इस प्रावधान के तहत अदालत मामले में शिकायतकर्ता द्वारा आधारित सबूतों पर आरोपी से सवाल करती है। फडणवीस अपने वकीलों के साथ दोपहर 12 बजे सिविल जज वीए देशमुख के समक्ष पेश हुए। उन्हें 110 सवालों के साथ 35 पन्ने दिए दिए गए।
फडणवीस ने अपने वकीलों से चर्चा के बाद खुद प्रत्येक सवाल का जवाब लिखा। बाद में उनके वकीलों ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नेता ने शिकायत में लगाए गए सभी तर्कों और आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने कोई ‘अपराध या गलत काम’ नहीं किया है। फडणवीस डेढ़ घंटे बाद अदालत परिसर से चले गए।

अदालत ने मामले में अंतिम दलीलों के लिए छह मई की तारीख तय की है। वकील सतीश उके ने फडणवीस के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग करते हुए आवेदन दायर कर आरोप लगाया था कि भाजपा नेता के खिलाफ 1996 और 1998 में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनावों से पहले अपने चुनावी हलफनामे में इस जानकारी का खुलासा नहीं किया था। उके को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह फिलहाल जेल में हैं।

 

Related Articles

Back to top button