ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

सुहाना खान फिल्मों में आने के पहले ही बानी सोशल मीडिया की स्टार

शाह रुख खान की लाडली सुहाना खान फिल्मों में आने से पहले ही सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों पर खूब प्यार बरसाते हैं। वह जल्द ही निर्देशक जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।

जिसमें उनके साथ बोनी कपूर की बेटी और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, अब सुहाना खान को एक्टिंग में अपना टैलेंट दिखाने से पहले ही एक बहुत बड़ा मौका मिला है। वह फेमस ब्यूटी ब्रांड की ब्रांड एम्बेसडर बन गई हैं।

रेड आउटफिट में दिखा सुहाना का हॉट अंदाज

22 साल की सुहाना कम उम्र में भी खूबसूरती के साथ-साथ अपना बोल्ड अंदाज दिखाने से कभी पीछे नहीं रही हैं और ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला। सुहाना को न्यूयॉर्क स्थित एक ब्यूटी ब्रांड को अपना नया फेस बनाया। इसका हाल ही में एक इवेंट भी हुआ, जिसकी फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई।

इस इवेंट में चटकीली रेड पैंट्स के साथ क्रॉप जैकेट में नजर आईं। उन्होंने ब्यूटी ब्रांड का नया चेहरा बनने पर अपनी खुशी भी व्यक्त की। हालांकि, एक तरफ जहां कुछ लोग उन्हें नेपो किड कहकर ट्रोल करने से बाज नहीं आए, तो वहीं उनकी एक अदा ने फैंस को कई इतना इम्प्रेस किया कि उन्होंने सुहाना खान को बॉलीवुड की अगली दीपिका पादुकोण कहते दिखे।

सुहाना खान की इस बात से इम्प्रेस हुए फैंस

सुहाना खान को ब्रांड का हिस्सा बनने पर फैंस बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने उनकी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये बहुत ही एलिगेंट और प्यारी है, सुहाना को देखने के लिए मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सुहाना खान अगली दीपिका पादुकोण हैं’।
अन्य यूजर ने लिखा, ‘ब्यूटीफुल सुहाना, तुम आगे बढ़ो, हेटर्स को इग्नोर करो’। कोई उन्हें वीडियो पर कमेंट करते हुए अपना क्रश, तो कोई अपनी जान बता रहा है।

 

Related Articles

Back to top button