ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

घर के बाहर खड़ी पिकअप में अचानक लगी आग

मिर्जापुर में जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोहरी गांव के पास घर के बगल में इस्टेट हाइवे के किनारे खड़ी पिकअप वाहन में मंगलवार की देर रात संदिग्ध हालत में आग लग गई। इससे पिकअप जलकर राख हो गयी।

क्षेत्र के डोहरी गांव निवासी भरोस बियार चंदौली जनपद के नरायनपुर निवासी संतोष यादव का पिकअप मालवाहन गाड़ी चलाता है। मंगलवार की रात पिकअप वाहन अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ी कर भोजन करने के बाद परिवार के साथ घर में सोने चला गया। देर रात  करीब 12 बजे के बाद पिकअप से आग की लपटे उठने लगी। शोर शराबा सुनकर नींद खुली।  शोरगुल मचाने पर  मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। काफी परिश्रम के बाद शोला बने जलते पिकअप वाहन पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक पिकअप जलकर राख हो गयी। पिकअप का आगे का टायर, सीट, केबिन व इंजन जल  गया। चालक ने फोन से पीआरवी- 112  पुलिस को और वाहन मालिक को सूचना दिया। डबक चौकी इंचार्ज सुबाष चंद्र बौद्ध ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button