ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित

रुपईडीहा बहराइच । पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा रुपईडीहा मंडल के अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा के प्रतिष्ठान पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल गौड़ रहे व विशिष्ठ अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू रहे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्प अर्पित करके उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर सांसद अक्षय लाल गौड़ एवं जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प डालकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद गौड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन का परिचय देते हुए उनके संघर्षों एवं उनके क्रियाकलापों को याद करके लोगों से उनके जीवन से  सीखने की आवश्यकता होने की बात कही।इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा रुपईडीहा मंडल के अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा ने भी उनके चरणों में पुष्प डालकर उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि दिया इस कार्यक्रम में रुपईडीहा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र रामजी सिंह विजय सिंह ललित त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button