ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

PM मोदी की मां के निधन पर कैप्टन सहित पंजाब के तमाम नेताओं ने जताया शोक

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया । प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के साथ दिल से हमदर्दी व्यक्त करते हुए कैप्टन ने कहा कि वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दें। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां हीराबेन मोदी की तस्वीर भी सांझी की है।

हरसिमरत बादल ने जताया दुख
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट किया कि मैं प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ उनकी माता हीराबेन मोदी जी के निधन पर गहरी संवेदना जाहिर करती हूं.. अरदास करती हूं कि गुरु साहिब दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें.. मोदी जी और उनके परिवार को कभी ना पूरा होने वाली कमी सहने की शक्ति दें..।

PunjabKesari

वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी की माता हीराबेन मोदी जी के निधन बारे सुनकर बहुत दुख हुआ.. इस संसार में ऐसा कुछ नहीं, जो  मां के जाने के बाद पैदा हुई कमी को पूरा कर सके.. मैं अरदास करता हूं कि परमात्मा मोदी जी और उनके परिवार को इस दुख को झेलने की ताकत बख्शें..।

PunjabKesari

Related Articles

Back to top button