ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

फर्जी तरीके से बेचा 219 कट्टा धान, खाते में पहुंचे 1.75 लाख रूपए

राजनांदगांव: जमीन को बटाई पर देने के बाद फर्जी तरीके से 219 कट्टा धान बेचे जाने का मामला पेश सामने आया है। शिकायत सामने आते ही तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता के निर्देश पर जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार चवेली गांव में अवैध रूप से धान बिक्री किए जाने की खबर के बाद पटवारी ने पंचनामा तैयार किया है। जिसके बाद से यह बात प्रमाणित हुई है कि किसान ने पहले से ही अपने खेत को बटाई पर दी थी और जिन किसानों ने खेत को रेगहा पर लिया है। उनके द्वारा धान नहीं बेची गई है। उसके बाद भी उसी ऋण पुस्तिका और रकबे पर धान को बेच दिया गया है।

बताया गया है कि पिछले साल भी अनीस खान ने धान बेच दी थी। ग्रामीण ने बताया कि अनीस खान ने धान कहा से लाया है, उन्हें पता नहीं यह जांच का विषय है। इस संबंध में किसानों का कहना था कि कई सालों से धान बेची जा रही है। अब जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा। सहकारी समिति के समिति प्रबंधक सेवकराम देवदास ने बताया कि अनीस खान द्वारा 219 कट्टा धान बेचा गया है। 1 लाख 78 हजार रूपए ऑनलाइन उनके खाते में चला गया है। उन्होंने ही टोकन लिया है और धान बेचने भी वही आए थे।

तहसीलदार के निर्देश पर जांच करने पहुंचे पटवारी रामलाल कुमार ने बताया कि डूमरडीह सोसायटी में किसान अनीस खान ने 5.86 डिसमिल जमीन बटाई पर दी थी। उस जमीन के किसानों ने अभी धान नहीं बेचा है। पंचनामा तैयार कर लिया गया है। बटाई लेने वाले किसान टिकेश्वर पटेल ने बताया कि उनके द्वारा सवर्णा धान बोई गई है। अभी उन्होंने धान नहीं बेची है। उन्हें पता चला है कि उस खसरे पर अनीस खान ने धान बेची है।

शक के दायरे में ‘सरकारी अधिकारी” 

वहीं किसान शोभाराम ने बताया कि अनीस खान ने पिछले साल भी धान बेचा था। उनके द्वारा कहां से धान लाया गया है, यह नहीं मालूम। उनके बटाई द्वारा ली गई जमीन से अभी धान नहीं बिकी है। छत्तीसगढ़ सरकार एक ओर जहां किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है, वहीं सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मी ही सरकार के साथ फर्जीवाड़ा कर लाखों का चूना लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button