ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

13 दिसंबर को श्रावस्ती पहुंचेगी कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा यूपी में लगभग 2200 किलोमीटर चलेगी। पार्टी ने इस यात्रा के जरिए 22 दिसंबर तक प्रत्येक जिले में जनसंपर्क करने का लक्ष्य तय किया है। यह जानकारी पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री नकुल दुबे ने दी। उन्होंने कहा कि मेरे प्रभार क्षेत्र (अवध प्रांत) के तहत बाराबंकी से 11 दिसंबर से शुरू होनेवाली प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा 12 को लखनऊ, 13 को श्रावस्ती, 14 को बलरामपुर, 15 को गोंडा, 16 को बहराइच, 17 को रायबरेली, 18 को उन्नाव, 19 को लखीमपुर खीरी तथा 20 को सीतापुर सेहोतेहुए 21 को हरदोई पहुंचकर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर तक पहुंचने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा जनवरी में यूपी पहुंचेगी। प्रदेश में यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में राज्य के सभी छह प्रांतीय अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा यात्रा निकाल रहे हैं। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और नफ़रत के खिलाफ चलने वाली इस पदयात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button