ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

1.82 लाख 2 अलग अकाउंट्स में ट्रांसफर; 2 की अभी जांच जारी

हिसार सिटी: हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। बरवाला के वार्ड 4 के रहने वाले अमरीश के बैंक खाते से 2 लाख 67 हजार 918 रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। बरवाला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में अमरीश ने बताया कि बरवाला की आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। बैंक खाते में कम बैलेंस रखने के कारण उसे करीब 16000 रुपए का जुर्माना बना हुआ था। जिसके लिए आईसीआईसीआई बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन किया तो फोन नही मिला। फिर थोड़ी मिनट बाद अन्य नंबर से उसके पास फोन आया और उन्होंने फोन करने का कारण पूछने लगे।4 बार में निकाले रुपएइस दौरान उन्होने उससे बैंक के खाते की जानकारी ली। इसके बाद कुछ घंटों बाद बैंक खाते से 4 बार में कुल 2 लाख 67 हजार 918 रुपए कट गए। जिसकी शिकायत उसने आईसीआईसीआई बैंक बरवाला को दी।इनके खाते में हुए ट्रांसफरबैंक कर्मचारियों ने बताया कि उसके खाते से 1 लाख रुपए अहदुल इस्लाम नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए। वहीं करीब 82 हजार रूपए संदीप सिंह के खाते में ट्रांसफर हुए है। इसके अलावा अन्य रुपए के ट्रांसफर होने की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button