ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
खेल

BCCI Selection Committee से बर्खास्त किए गए चेतन शर्मा ने दोबारा किया अप्लाई

टी20 वर्ल्ड कप में टीम की असफलता के बाद बीसीसीआइ ने पहला बड़ा एक्शन मौजूदा सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त करके लिया था। बीसीसीआइ ने तत्काल इसके लिए आवेदन भी मांगे थे, जिसकी आखिरी तारीख 28 नवंबर थी। लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही है, उसने सेलेक्टर की रेस को और दिलचस्प बना दिया है।दरअसल इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा गया है कि सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह ने इस पद के लिए फिर से आवेदन किया है। हालांकि इसकी उम्मीद न के बराबर ही है कि उन्हें फिर से कोई मौका मिले।

इस पद के लिए पूर्व खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर आवेदन किया है और कहा ये जा रहा है कि अब तक 60 से भी ज्यादा आवेदन किए जा चुके हैं, जिसमें चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह जैसे नाम भी शामिल हैं। हालांकि, कमेटी का हिस्सा रहे दो अन्य सदस्य सुनील जोशी और देवाशिष मोहंती ने फिर से आवेदन नहीं किया है।

बीसीसीआई के पांच सदस्यीय चयन समिति का सदस्य बनने की इच्छा रखने वाले कुछ पूर्व क्रिकेटरों को छोड़कर किसी भी बड़े नाम से आवेदन नहीं मिला है। हालांकि, कल इस बात को लेकर भी चर्चा थी कि पूर्व बल्लेबाज हेमांग बदानी ने भी इस पद के लिए आवेदन दिया है, लेकिन उन्होंने फौरन ट्वीट कर इसका खंडन किया।

इस पद के लिए जिन बड़े नामों ने आवेदन किया है, उसमें पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया, मनिंदर सिंह, शिव सुंदर दास और अजय रात्रा जैसे नाम शामिल हैं। जल्द ही बीसीसीआइ द्वारा इन आवेदकों का इंटरव्यू किया जाएगा। नई सेलेक्शन कमेटी का पहला टास्क 2023 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम चुनना होगा।

Related Articles

Back to top button