ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

कमिश्नर ने किया निर्माणाधीन मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण

कोण्डागांव : कमिश्नर  श्याम धावड़े ने बुधवार को कोंड़ागाँव के ग्राम कोकोड़ी में निर्माणाधीन मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विकास कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्लांट एरिया में मैप के आधार पर निर्माण की जाने वाली प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किए। कमिश्नर ने प्लांट में विद्युत, पानी सहित अन्य आवश्यक संसाधनों के सम्बंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्लाण्ट के प्रबंधक संचालक ने बताया कि वर्तमान में प्लांट में सभी ड्राइंग डिजाइनिंग कार्य पूर्ण कर स्टॉफ तथा कर्मचारियों हेतु शेड एवं रहने हेतु अस्थाई आवास की व्यवस्था की गयी है। बॉयलर, फर्मेंटेशन स्टेशन तथा ड्रायर सेक्शन में नींव खुदाई का कार्य पूर्णकर फुटिंग निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रॉ मटेरियल तथा मशीनों के पार्ट हेतु ऑर्डर कर दिया गया है। जबकि कुछ मशीनों के पार्ट प्लांट में ही फेब्रीकेट किये जायेंगे। जिसके लिए व्यवस्था की जा रही है। सात महीनों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। जिसकी प्रतिमाह समीक्षा भी समिति द्वारा की जा रही है। प्लांट हेतु सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ली गयी हैं। स्थानीय कामगारों को कार्यों में प्राथमिकता दी जा रही है। जिसके तहत् वर्तमान में 25 से 30 लोगों को प्रतिदिन रोजगार प्राप्त हो रहा है। कुछ दिनों में 24 घण्टे दो से तीन शिफ्टों में कार्यों को संचालित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर आसपास के 150 अधिक लोगों को प्लांट निर्माण कार्यों में शामिल किया जायेगा। जिससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार प्राप्त होगें।

Related Articles

Back to top button