ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने DHS को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

चंडीगढ़: चंडीगढ़ सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल(GMSH-16) में PGI द्वारा ब्लैकलिस्ट की गई फर्म को टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया को चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले में सिविल जज जसप्रीत सिंह मिन्हास की कोर्ट ने चंडीगढ़ की डायरेक्टर, हेल्थ सर्विसिज(DHS) से मामले में जवाब मांगा है। GMSH-16 में लंबे समय से केमिस्ट की शॉप चला रहे दुकानदार ने अर्जी दायर कर यह सवाल उठाया है। DHS को 29 नवंबर तक जवाब पेश करने को कहा गया है।GMSH-16 में केमिस्ट शॉप चला रहे दुकानदार सुनील कुमार ने अर्जी में मांग की है कि DHS को आदेश दिए जाए कि क्यों 12 सितंबर को जारी ई-टेंडर की आवश्यक शर्तों की उल्लंघना की गई है। कहा गया है कि यह जानते हुए गर्ग फार्मेसी को शॉप नंबर 7 प्राप्त करने की मंजूरी दी गई कि PGI ने इसी वर्ष इस फर्म को 3 नवंबर को ब्लैकलिस्ट किया था।अर्जीकर्ता ने कहा है कि चंडीगढ़ हेल्थ विभाग ने चालाकी से अर्जीकर्ता के खिलाफ साजिश रचते हुए संबंधित फर्म को दुकान अलॉट करने के लिए साजिश रची। इसे ई-टेंडर के नियम और शर्तों की साफ रुप से उल्लंघना बताया गया है।हॉस्पिटल में कई सालों से सुनील कुमार केमिस्ट शॉप चला रहे थे।(फाइल)हाल ही में दुकान की लीज़ खत्म की गई थीबता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ के हेल्थ विभाग ने अर्जीकर्ता सुनील कुमार द्वारा सेक्टर 16 हॉस्पिटल में चलाने वाली केमिस्ट शॉप की कई साल पुरानी लीज को खत्म कर दिया था। बीते 29 सालों से हॉस्पिटल में वह केमिस्ट की दुकान चला रहे थे। वर्ष 1993 में सिर्फ 2 सालों के लिए उन्हें केमिस्ट शॉप अलॉट हुई थी। वर्ष 1995 के बाद से दोबारा टेंडर नहीं निकाला गया और प्रत्येक 5 वर्ष में लीज को आगे बढ़ा दिया जाता था। अप्रैल, 2020 की फाइनेंस विभाग की नोटिफिकेशन के आधार पर लीज बढ़ाई जा रही थी।हालांकि बीते 28 सितंबर को नोटिफिकेशन वापस ले ली गई थी। जिसके बाद 30 सितंबर को केमिस्ट शॉप को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। प्रशासन का यह भी कहना था कि दुकान द्वारा घेरी गई जमीन औ जगह के हिसाब से सुनील कुमार काफी कम किराया दे रहा था। इससे प्रशासन को करोड़ों का नुकसान हुआ। दुकान खाली करने के आदेश के खिलाफ सुनील कुमार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट चला गया था जहां उसे स्टे मिल गया।

Related Articles

Back to top button