ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

ली खछ्यांग और आईएमएफ की अध्यक्ष के बीच हुई मुलाकात

बीजिंग| चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 12 नवंबर को कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में विश्व मुद्रा कोष की अध्यक्ष क्रिस्टालिना जॉजीर्वा के साथ मुलाकात की। ली खछ्यांग ने कहा कि व्यापक चुनौतियों के सामने विभिन्न देशों को सहयोग और मैक्रो आर्थिक नीति में समन्वय मजबूत करना चाहिए, ताकि विश्व आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो सके।

ली खछ्यांग ने कहा कि अनपेक्षित तत्वों के प्रभाव से इस साल दूसरी तिमाही में चीनी अर्थव्यवस्था में स्पष्ट गिरावट आई। हमने समय पर अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाने के सिलसिलेवार कदम उठाए और गिरावट को नियंत्रित किया। अब चीनी अर्थव्यवस्था वृद्धि की दिशा में बढ़ रही है। अक्तूबर में उपभोक्ता मूल्य में सिर्फ 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हम लगातार कदमों का कार्यान्वयन करेंगे और अर्थव्यवस्था को उचित दायरे में बनाए रखेंगे, ताकि पूरे साल में अच्छा परिणाम हासिल हो सके।

जॉजीर्वा ने कहा कि महामारी फैलने के बाद से चीन के कदम सही और कारगर है। आईएमएफ लगातार चीन के साथ सहयोग मजबूत करना चाहता है।

Related Articles

Back to top button