ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

गड्ढे में मिला लापता मंदबुद्धि मासूम का शव

बस्ती में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी 6 वर्षीय एक मंदबुद्धि बालिका का शव दूसरे दिन गांव के पूरब स्थित में एक गड्ढे में मिला है। वह शुक्रवार को दिन में लगभग 9 बजे घर से निकली थी, उसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चल पाया था। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।

जानकारी के अनुसार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव के कोटेदार मोहम्मद नसीम की 6 वर्षिया बेटी इफत इकरा शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे घर से चाय नाश्ता कर कहीं निकल गई। दोपहर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।

इसके बाद उसके पिता ने घटना की जानकारी वाल्टरगंज पुलिस को शुक्रवार की शाम को दी। मौके पर पहुंचकर वाल्टरगंज पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी ली, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बालिका की तलाश में जुट गई। शनिवार की सुबह कोटेदार के भतीजे मोहम्मद अफरोज ने गांव के पूरब लगभग 500 मीटर की दूरी पर भीटे के बगल एक खेत में बने गड्ढे में उसका शव देखा तो सन्न रह गया।

आनन-फानन में बच्ची के शव को कंधे पर रखकर घर ले आया और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे एसओ योगेश कुमार सिंह व विधि विज्ञान टीम द्वारा जांच पड़ताल किया गया। पुलिस शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी,लेकिन उसके परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम न कराने की बात पर अड़ गए।

इसके बाद शव का पंचनामा व ग्रामीणों के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। वह दो भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। मृतका के पिता ने बताया कि वह जन्मजात मंदबुद्धि की थी। जिसका काफी इलाज करवाया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button