ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
उत्तरप्रदेश

विधायक ने कार्यकर्ताओं से कमर कसने का किया आह्वान, बोले- भाजपा सरकार पक्षपाती

गाजीपुर: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पदाधिकारीनगर निकाय चुनाव नजदीक आता देख राजनैतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर कमर कस लेने का आह्वान किया है।जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर रहा है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने संगठन के लोगों से गंभीर होने की हिदायत दिया और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीर होकर पूरा करने का निर्देश दिया।भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोपउन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश अराजकता की लपेट में है। भाजपा सरकार में लूट, हत्या,अपहरण, बलात्कार चरम पर है। चारों तरफ खुलेआम गुंडई जारी है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है। गरीबों की जिंदगी भाग्य भरोसे है। बढ़ती मंहगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है।सदर विधायक जैकिशन साहू ने‌‌ कहा कि देश और प्रदेश की जनता मंहगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रही है । प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हैं।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायकडेंगू को लेकर भी साधा निशानाडेंगू बुखार से चलते पूरा प्रदेश दहशत में हैं। अस्पतालों में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज और दवाओं के नाम पर मरीजों के साथ खुलेआम लूट हो रही हैं। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया है, न साफ सफाई हो रही हैं न फागिंग की कोई व्यवस्था है। सरकार की इस दुर्व्यवस्था के चलते जनता में गहरा आक्रोश है। भाजपा सरकार जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने में नाकाम साबित हो रही हैं। भाजपा के मंत्री हवा हवाई और झूठे प्रचार करने में व्यस्त हैं।

Related Articles

Back to top button