ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
छत्तीसगढ़

पढ़ने आई बच्चियों को मौका मिलते ही गले लगाता, कहता-किसी को नहीं बताओगी तो चॉकलेट दूंगा

भिलाई:छत्तीसगढ़ के भिलाई में ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर का पिता बच्चियों के साथ छोड़खानी करता था। जब यह बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने जामुल थाने में शिकायत की। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने मामले को शांत कराया और खुद आरोपी को गिरफ्तार किया।सीएसपी ने बताया कि जामुल स्थित एक मकान में एक महिला टीचर पहली से लेकर 8वीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। जब महिला टीचर कोई दूसरा काम करने जाती तो उसका 65 साल का पिता शहादत हुसैन छोटी- छोटी बच्चियों को चॉकलेट देने के बहाने उन्हें गलत-गलत जगह छूता था। उन्हें गले लगाता था, गंदी हरकत करता था।वह बच्चियों को कहता था कि वो यह बात किसी से नहीं बताएंगी तो वह और चॉकलेट देगा। धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ने लगी। जब बच्चियां उसकी छेड़खानी से परेशान होने लगीं तो उन्होंने अपने माता पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई।5वीं की बच्ची से की छेड़खानी तब हुआ गिरफ्तारशुक्रवार शाम 7.30 बजे 5वीं में पढ़ने वाली बच्ची के परिजनों ने जामुल थाने में शहादत हुसैन के नाम उनकी नाबालिग बच्ची से छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी मासूम बच्ची ने बताया कि ट्यूशन में टीचर के पिता उन्हें गलत-गलत जगह पर छूते हैं।परिजनों के साथ और भी कई लोग थे। लोग काफी आक्रोशित हो गए थे। इससे पहले की मामला बढ़ता छावनी सीएसपी वहां पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। वो खुद टीम लेकर शहादत के घर आसाराम बापू नगर वार्ड 4 पहुंचे और उसे गिरफ्तार करके थाने लाए। उसके बाद माहौल शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button