ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

सोलो डांस और क्लासिकल डांस में 3 जिलों के स्टूडेंट्स ने लिया भाग

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में बाल महोत्सव के तहत बाल भवन में चल रही तीन दिवसीय मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन शुक्रवार को सोलो डांस, सोलो क्लासिकल डांस और क्विज प्रतियोगिताएं हुई। महेंद्रगढ़ के अलावा रेवाड़ी और गुरुग्राम से आई टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी कुसविन्द्र यादव व नैतिक मूल्यों की शिक्षा के राज्य नोडल अधिकारी विपिन शर्मा मौजूद रहे।दूसरे दिन शुक्रवार को सोलो डांस के ग्रुप प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। वही सोलो क्लासिकल डांस के दूसरे, तीसरे और चौथे ग्रुप के बच्चों ने भाग लिया। जबकि क्विज प्रतियोगिता के दूसरे, तीसरे और चौथे ग्रुप के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम के बच्चे भाग ले रहे हैं।एकल नृत्य में प्रस्तुति देती छात्रा।उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले बच्चे राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। ये प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से यमुनानगर में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन इन जिलों के 42 स्कूलों के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। जिन्होंने अपनी प्रतिभा के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर बलवान कुमार, विवेक और बलवान सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button