ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

टैंक में डूबने से 8 वर्ष के बालक की मौत, 55 साल का व्यक्ति भी कुए में डूबा

आगर मालवा: घर पर बने पानी के टैंक में डूबने से एक 8 साल के बालक की मौत हो गई, वही कुएं में डूबने से एक 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों मामले में पुलिस ने जिला अस्पताल आगर में पीएम के बाद शव परिजन को सौंप मर्ग कायम कर जांच में लिया है।घटना ग्राम परसुखेड़ी मैं घटित हुई, जब वहां निवासरत मोहित पिता दीपक यादव 8 साल खेलते खेलते घर में बने पानी के टैंक में गिर गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।इसी तरह शुक्रवार दोपहर नरवल बल्डी के कुए में डूबने से गोकुल पिता माधव 55 साल निवासी नरवल की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक भैंस चराने के लिए जंगल गया था, तभी यह घटना घटित हुई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button