ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर फ्लैट में मां-बेटी की मिली लाश हत्या की आशंका।

ग्वालियर फ्लैट में मां-बेटी की मिली लाश हत्या की आशंका। ग्वालियर में फ्लैट में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव मंगलवार सुबह 11 बजे बेडरूम में मिले। बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने गला घोटकर या तकिए से मुंह दबाकर हत्या की आशंका जताई है 72 साल की इंदुपुरी और उनकी 57 साल की बेटी रीना भल्ला गार्डन होम्स सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 322 में रहती थीं। मंगलवार को घर में काम करने वाली मेड वहां पहुंची। दरवाजा खोला तो दोनों की लाशें दिखीं। मां का शव बेड पर और बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई आईजी अरविंद सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह, फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव मौके पर पहुंचे हैं और जांच की जा रही है। पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो एक दो युवक सीढ़ियों से उतरते नजर आ रहा है। पुलिस अन्य स्पॉट पर भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस ने बताया कि सोसायटी के बाहर महिलाओं की ग्रोसरी शॉप थी। रविवार शाम 4 बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर पहुंच गई थीं। इसके बाद हत्या करने वाले अंदर पहुंचे। घटनास्थल देखकर ऐसा लगता है कि हमलावरों ने सबसे पहले रीना पर हमला किया। बचने के लिए रीना ने संघर्ष किया। इस दौरान वह बेड से नीचे गिरी और माथे पर चोट लगी। यहां बदमाशों ने गला दबाकर या तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी इसके बाद बेड पर यह सब देख रहीं बुजुर्ग मां इंदुपुरी की हत्या की गई। हत्या के बाद बदमाशों ने घर में रखे गहनों और अन्य सामान को खंगाला है। मंगलवार सुबह जब घर की मेड पहुंची और दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पहुंचते ही जो दृश्य सामने था उसे देखकर उसकी चीख निकल गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई रीना सोसायटी के बाहर ग्रोसरी शॉप चलाती हैं। यहां वह शाम को 4 से 5 बजे तक रहती हैं और फिर घर पर समय देती हैं। ग्रोसरी शॉप पर तीन से चार लड़के काम करते हैं, जो टाउनशिप और आसपास की मल्टी में होम डिलीवरी देते हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे रीना अपने घर पहुंच गई थीं, लेकिन उसके बाद किसी ने उनके घर से कोई हलचल नहीं सुनी। मंगलवार सुबह जब उनके घर की मेड काम के लिए पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button