ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बानमोर पुलिस ने पकड़ी गांजे की खेप कार की डिग्गी में नकली CNG का टैंक लगा कर उसमें भरकर ले जाते थे गांजा।

मुरैना की बानमोर थाना पुलिस ने गांजे की खेप पकड़ी है। तस्करों ने इस बार नई तरकीब सोची। उन्होंने होंडा सिटी कार की डिग्गी में नकली CNG का टैंक लगाया। टैंक अंदर से खोखला था। उस टैंक में 42 किलो, 750 ग्राम गांजा भरा था। लेकिन, वे पुलिस की नजरों से नहीं बच सके और पकड़े गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी तक तस्कर गांजे की तस्करी के लिए कार की छत, सीटों तथा डिग्गी का उपयोग करते थे। अब उन्होंने तस्करी का नया फार्मूला निकाला है। इस फार्मूले के तहत वे पोली CNG की किट कार की डिग्गी में लगाते हैं। उसमें गांजा भर देते हैं। डिग्गी के जिस हिस्से को काटकर उसमें गांजा भरा जाता है, उसको पत्तियों की बेल्ट से छिपा देते हैं, जिससे किसी को शक न हो। बेल्ट इस प्रकार से लगाई जाती है कि जैसे आमतौर पर CNG के टैंक में लगाई जाती है। तस्करों की यह स्कीम उन्हें ओडिसा से दिल्ली व दिल्ली से धौलपुर तक लेकर आ गई, लेकिन मुरैना पुलिस की नजरों से वे नहीं बच सके। मुरैना की बानमोर थाना पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनके पूरे खेल का भण्डाफोड़ हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button