ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

पासपोर्ट के लिए थाने गई थी महिला, दारोगा की पिस्टल से सिर में लगी गोली, सामने आया Video

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली नगर में ड्यूटी पर तैनात दरोगा की पिस्टल से गोली चलने से एक महिला घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अलीगढ़ कोतवाली के CCTNS ऑफिस में अपना पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने आई थी। इसी दौरान दरोगा मनोज शर्मा की सरकारी पिस्टल से गोली चल गई। गोली सीधे महिला के सिर के पीछे के हिस्से में लगी। लापरवाह दरोगा मनोज शर्मा फरार है। SSP ने उसे निलंबित कर दिया है। SSP ने लापरवाह दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:50 बजे की बताई जा रही है। इशरत जहां पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए अपने बड़े बेटे इशान के साथ गई थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ऑफिस में संबंधित कर्मचारी का इंतजार कर रही थीं। तभी दारोगा ने साथी पुलिसकर्मी से पिस्टल लेकर न सिर्फ लोड की बल्कि, बिना सोचे-समझे ट्रिगर भी दबा दिया। गोली कुछ दूरी पर खड़ी इशरत के सिर में जा लगी।

भीड़ देखकर मौके से फरार हुआ दरोगा
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि गोली की आवाज सुनते ही मनोज कुमार पिस्टल टेबल पर रख महिला की ओर आए, तब तक वह जमीन पर गिर चुकी थी। गोली की आवाज सुनते ही कोतवाली में भीड़ लग गई। इसी बीच दारोगा गायब हो गया। इसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। गंभीर हालत में महिला को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आक्रोश देखते हुए कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button