ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

तमिल एक्टर लोकेश राजेंद्रन ने की आत्महत्या

मशहूर तमिल टेलीविजन एक्टर लोकेश राजेंद्रन ने 34 की उम्र में सुसाइड कर लिया है। अभिनेता के निधन की खबर मिलने के बाद से ही फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को गहरा सदमा लगा है। पुलिस के मुताबिक लोकेश अपने पारिवारिक मुद्दों की वजह से शराब के आदी हो गए थे और उन्हें अक्सर चेन्नई मुफस्सिल बस टर्मिनस (सीएमबीटी) पर सोते हुए देखा जाता था। मौत के बाद सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया,  पारिवारिक समस्याओं के कारण लोकेश शराब का आदी हो गया था और उसे अक्सर चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस (सीएमबीटी) पर सोते हुए देखा जाता था।  ‘सोमवार 3 अक्टूबर को बस टर्मिनल पर राहगीरों ने देखा कि वह बेचैनी में था। उनमें से कुछ ने एंबुलेंस के लिए 108 पर डायल किया और पुलिस को भी सूचना दी। लोकेश को राजकीय किलपौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। वहां मंगलवार रात उनका निधन हो गया। लोकेश शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लोकेश के पिता के ने खुलासा करते हुए बताया, ‘मुझे कुछ महीने पहले पता चला कि लोकेश और उसकी पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी। फिर लोकेश की पत्नी ने चार दिन पहले उसे तलाक के पेपर भी भेजे थे। इस वजह से वो डिप्रेस्ड था। मैंने उसको आखिरी बार शुक्रवार को देखा था। उस दिन उसने मुझसे कहा था कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है। मैंने उसको दिए भी। लोकेश ने हमें ये बताया था कि वो बतौर एडिटर अब काम शुरू करेगा।’

Related Articles

Back to top button