ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

जयपुर में 10 दिन बाद एक और ट्रिपल मर्डर…घर में घुसकर 2 मासूम बेटों और मां का कत्ल

जयपुर : करधनी इलाके में दो बेटियों और पत्नी की हथौड़े से सिर फोड़कर हत्या के मात्र 10 दिन बाद राजधानी के मालवीय नगर में फिर तिहरा हत्याकांड हुआ है। बुधवार सायं 5 बजे झालाना गांव के खटीकों के मोहल्ले में एक दरिंदे ने मां और उसके दो मासूम बेटों का गला रेत दिया। आरोपी ने भागते समय मृतका की ननद को धक्का मारकर गिरा दिया। वह कुछ समझती, उससे पहले उसने दो हवाई फायर कर दिए लेकिन हड़बड़ाहट में उससे पिस्टल छूट गई जिसे वह छोड़कर भाग गया। डी.सी.पी. (ईस्ट) ज्ञानचंद यादव के अनुसार मूलतः उत्तराखंड के रहने वाले लक्ष्मण सिंह बिष्ट की मौत हो चुकी है।

झालाना गांव स्थित 3 मंजिला मकान नंबर-676 में उनकी पत्नी गीता देवी, अविवाहित बेटी नेहा, बेटे सूरज और विवाहित बेटे चेतन बिष्ट के साथ रहती है। चेतन अपनी पत्नी सुमन (26) और बेटा जिव्यांश (5) व अव्यांश (2) के साथ मकान की पहली मंजिल पर रह रहा था।

चेतन पहले बी-लाल लैब में नौकरी करता था पर वहां से नौकरी छोड़ने के बाद वह अपैक्स सर्किल पर नारियल पानी और मौसमी का ठेला लगाता है। बुधवार 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और सुमन, जिव्यांश व अव्यांश का बेरहमी से गला रेत दिया। पुलिस को मौके से बड़ा छुरा, एक पिस्टल और दो खाली खोल मिले हैं।

मृतका की ननद व सास के बयान में विरोधाभास
सुमन की ननद नेहा ने पुलिस को बताया कि आवाज सुनकर वह छत पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजा खोलकर अंदर आने को कहा। वह भीतर घुसी तो बदमाश उसे धक्का देकर भाग छूटा। भागते वक्त उसने दो बार फायर किया। इस दौरान उसके हाथ से पिस्टल गिर गई और वह उसे वहीं छोड़कर सीढ़ियों से उतरकर फरार हो गया। वहीं, सुमन की सास ने आरोपी के पहली मंजिल से कूदकर भागने की जानकारी पुलिस को | दी है। पुलिस सुमन की सास, ननद और पति से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button