ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राहुल गांधी ने केरल को बताया दूसरा घर, बोले- जब भी मैं यहां आता हूं कुछ नया सीखता हूं

मलप्पुरमः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को केरल में स्वास्थ्य देखभाल और प्रशामक सुविधा को देश में सर्वश्रेष्ठ में से एक बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के मामले में वह केरल में सामुदायिक भागीदारी के स्तर से खुश हैं। यहां तिरुवली में ‘पेन एंड पैलिएटिव केयर सोसाइटी’ भवन की आधारशिला रखने के दौरान कांग्रेस सांसद ने केरल की स्वास्थ्य देखभाल सुविधा की सराहना की। गांधी ने कहा कि केरल पूरे देश में प्रशामक सुविधा के मामले में अग्रणी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक स्वास्थ्य देखभाल और प्रशामक देखभाल का सवाल है, यह रास्ता दिखाता है।” प्रशामक देखभाल (पैलिएटिव केयर) उन रोगियों और उनके परिवारों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करती है जो गंभीर बीमारी से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, चाहे वह शारीरिक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक या आध्यात्मिक हो। देखभाल करने वालों के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। गांधी ने आशा व्यक्त की कि देखभाल केंद्र ‘‘राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में एक छोटा कदम होगा।”

उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं, लेकिन एक सांसद के रूप में उन्हें मिलने वाली धनराशि सीमित है और उसे सावधानीपूर्वक वितरित करना होता है। इससे पहले, मुस्लिम लीग के दिवंगत नेता पी सीथी हाजी पर एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर गांधी ने कहा कि केरल और उनका निर्वाचन क्षेत्र वायनाड उनके लिए घर की तरह है।

‘पेन एंड पैलिएटिव केयर सोसाइटी’ भवन की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह केरल और वायनाड को ‘‘एक बड़े विस्तारित परिवार” के रूप में देखते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी अगली योजना अपनी मां- सोनिया गांधी- को राज्य में लाने की है। उन्होंने केरल में ‘‘एकजुटता की भावना” के साथ-साथ इसके इतिहास, संस्कृति और विभिन्न धर्मों, समुदायों और विचारों के प्रति सम्मान की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, जब मैं यहां आता हूं तो हमेशा कुछ नया सीखता हूं।” गांधी ने कई सामाजिक कल्याण और विकास परियोजनाएं भी शुरू कीं और जिले के नीलांबुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित सड़कों का उद्घाटन किया। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर सभी से हाथ मिलाने का भी आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button