ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Shubh Muhurat: इन 4 कामों को हमेशा शुभ मुहूर्त में करना चाहिए, शास्त्रों में बताया गया है महत्व

इंदौर। हिंदू धर्म में मुहूर्त के अनुसार, काम करने की परंपरा है। अलग-अलग कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। इन मुहूर्तों में काम करने से उस काम की सफलता का प्रतिशत दोगुना हो जाता है। देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सा दिन किस काम के लिए शुभ है।

बच्चे का नामकरण

इस काम के लिए महीने की 2, 3, 7, 10, 11 और 13 तारीख शुभ हैं। बच्चे का नामकण सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को करना चाहिए। इसके लिए अश्विनी, रोहिणी, पुष्य, उत्तरा, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा और शतभिषा नक्षत्र शुभ हैं।

भूमिपूजन

भूमि पूजन के लिए शुभ तिथियां 2, 3, 5, 7, 10, 11 और पूर्णिमा हैं। इस काम के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार शुभ दिन है। वहीं, नक्षत्र अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, उत्तरा, हस्त और रेवती है।

गृह निर्माण कार्य आरंभ

अगर आप घर में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो सूर्य, चंद्रमा, बृहस्पति और शुक्र ग्रह नीच के नहीं होने चाहिए। शुक्ल पक्ष में गृह निर्माण करना शुभ व कृष्ण पक्ष में अशुभ होता है। शनिवार के दिन नींव या मकान की शुरुआत करना बेहतर होता है। मंगलवार और रविवार को निर्माण कार्य आरंभ न करें।

गृह प्रवेश

गृह प्रवेश करते समय पंचांग में देख लेना चाहिए कि उस दिन सूर्य उत्तरायण हो और शुक्र व बृहस्पति अस्त न हों। मंगलवार और रविवार को नए घर में प्रवेश न करें। नवनिर्मित मकान में प्रवेश के लिए शुभ तिथियां 2, 3, 5, 7, 10, 11 और 13 है। इस कार्य के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार शुभ दिन है। अश्विनी, रोहिणी, पुष्य, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, श्रवण, धनिष्ठा और रेवती नक्षत्र शुभ हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button