ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

Instagram पर छाया था ये बॉडीबिल्डर, 33 साल की उम्र में इस कारण हो गई मौत

हमेशा एक्सरसाइज और अपनी फिटनेस पर ध्यान देने वाले ब्राजील के 33 वर्षीय बॉडीबिल्डर डॉस सैंटोस की एक कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई है। सैंटोस इंस्टाग्राम पर बेहद ही लोकप्रिय थे, जहां वह जिम में वर्कआउट की तस्वीरें पोस्ट करते थे। सीएनएन ब्रासील ने अपनी रिपोर्ट में इस खबर की पुष्टि की है।

ब्राजील के रहने वाले रोडोल्फो सैंटोस पेशे से डॉक्टर थे। उन्हें बॉडीबिल्डिंग का शौक था। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. सैंटोस की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें साओ पाउलो के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां मौत से जिंदगी की जंग लड़ते हुए 19 नवंबर उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर सैंटोस के लिवर में ट्यूमर था। इस कंडीशन को लिवर एडेनोमा कहा जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक लिवर में ब्लीडिंग के बाद सैंटोस को कार्डियक अरेस्ट हुआ जिसने उनकी जान ले ली। यानी सैंटोस की मौत का उनके फिटनेस के जुनून से कोई संबंध नहीं है। किसी स्टेरॉयड या ओवरडोज से उनकी मौत नहीं हुई। वो एक कंडीशन से पीड़ित थे।

गजब की फिटनेस वाले डॉक्टर सैंटोस अपने इंस्टाग्राम पर फिटनेस, फैशन और ट्रैवलिंग से रिलेटेड वीडियो डालते रहते थे। लोगों को फिट रहने की टिप्स देते थे। उनके इंस्टाग्राम पर 10 हज़ार से अधिक फॉलोअर्स हैं। ब्रिटेन के अखबार ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, सैंटोस की कुछ महीने पहले ही इंगेजमेंट हुई थी।

उनकी अचानक हुई मौत की खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल है। कई यूजर्स उनके निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उनकी मौत एनाबॉलिक स्टेरॉयड लेने के कारण हुई थी। लेकिन क्लिनिक और एथलीट के परिवार ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।

एक और फिटनेस इंफ्लुएंसर हुई थी हृदयाघात का शिकार
इसी साल ब्राजील की एक और फिटनेस इंफ्लुएंसर लारिसा बोर्गेस की अचानक हुई मौत ने लोगों को हैरान कर दिया था। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करके लोगों को फिटनेस का मंत्र देती थीं। लेकिन अगस्त 2023 में लारिसा की 33 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, वो एक सप्ताह तक अस्पताल में एडमिट रहीं। इस दौरान वो कोमा में भी चली गई थी। लारिसा की मौत डबल कॉर्डिएक अरेस्ट से हुई थी।

Related Articles

Back to top button