ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश सरकार ने शुरु किया आटा बेचना, भोपाल में शुरुआत, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में भी जल्द खुलेगे काउंटर ।

भोपाल. केन्द्र सरकार मंहगाई पर काबू पाने के लिए देशभर में 27.50 रुपए प्रति की कीमत पर भारत आटा बेच रही है. आज भोपाल के एमपी नगर में रिटेल काउंटर खोला गया. वहीं तीन जगहों पर मोबाइल वैन के जरिए आटा बेचा जा रहा है. नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीसीएफ) ने श्भारत आटा बेचने की शुरुआत की है. एक-दो दिन में जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में इसकी शुरुआत हो सकती है. इस संबंध में फील्ड अधिकारी ने बताया कि प्रति व्यक्ति 10 किलो पैक्ड आटा दिया जा रहा है, जिसका रेट 27.50 रुपए प्रति किलो दिया जा रहा है. भारत सरकार की भारत आटा योजना के तहत यह व्यवस्था की गई है, एफसीआई से गेहूं लिया गया है. फिर मिलर के जरिए आटे के रूप में यह आम उपभोक्ताओं को कम रेट पर दे रहे हैं. जबलपुर, इंदौर, उज्जैन के अलावा मुरैना, हरदा, बैतूल में भी जल्द ही आटा वितरण काउंटर खोले जाएंगे. जहां उपभोक्ताओं को रियायती भाव में आटा दिया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि सरकार ने गेंहू की बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए यह निर्णय लिया है. बाजार में नॉन-ब्रांडेड आटे की खुदरा कीमत 30.40 रुपए किलो है तो ब्रांडेड आटा 40-50 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है. गेहूं की लगातार बढ़ती कीमत की वजह से त्योहारी सीजन में आटे की कीमत में तेजी को देखते हुए सरकार ने सस्ते दाम पर आटा बेचने का फैसला किया है. इस योजना के लिए ढाई लाख मीट्रिक टन गेहूं का अलोकेशन विभिन्न सरकारी एजेंसियों को किया गया है. उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार अभी देश में आटे की औसत कीमत 35 रुपए किलो है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button