ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश 8 कलेक्टर 4 एसपी की निर्वाचन आयोग से हुई शिकायत भिंड कलेक्टर व मुरैना एसपी भी शामिल।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के बाद सरकार किसी भी पार्टी की बने, आठ कलेक्टर और चार एसपी के खिलाफ एक्शन हो सकता है। इनकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। कांग्रेस ने तो ऐसे अफसरों की लिस्ट भी बना ली है। भाजपा ने चुनाव के दौरान अपेक्षित सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए चार कलेक्टरों को हटाने की मांग की थी। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने आठ कलेक्टरों पर भाजपा का एजेंट होने और चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया था। इनमें नरसिंहपुर, छतरपुर और भिंड कलेक्टर ऐसे हैं, जिनकी शिकायत भाजपा ने भी की है इनके अलावा 20 से ज्यादा राज्य प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ भी शिकायत की थी। ऐसे में उन पर भी कार्रवाई होगी बीजेपी ने की इन कलेक्टरों की शिकायत रिजु बाफना, कलेक्टर, नरसिंहपुर आरोप- भाजपा नेताओं ने नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के 43 से अधिक मतदान केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से कम मतदान की शिकायत की है। आरोप है कि भाजपा समर्थक करीब 20 से ज्यादा बूथों को कम किया गया या नहीं बनाए गए, ताकि भाजपा समर्थित लोग मतदान न कर सकें। भास्कर लक्षकार- कलेक्टर, रतलाम आरोप- बीजेपी ने कहा है कि रतलाम विधानसभा के बूथ क्र. 222 में निर्वाचन अधिकारी द्वारा जान बूझकर धीमी गति से मतदान कराकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया है। शिकायत के बाद भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की। संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर, भिंड आरोप- बीजेपी ने मतदान के एक दिन पहले स्कूटर और बाइक लेकर चलने पर रोक लगाने के मामले में कलेक्टर को हटाने की मांग की थी। निवाड़ी के एसपी को हटाने की मांग भाजपा नेताओं ने निवाड़ी जिले के एसपी अंकित जायसवाल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की। आरोप लगाया कि जायसवाल केवल भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उनका ट्रांसफर किया जाना चाहिए किस कलेक्टर पर क्या लगाए आरोप सुभाष कुमार द्विवेदी- कलेक्टर, अशोकनगर आरोप- कांग्रेस नेताओं ने चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग की। इसके लिए हाईकोर्ट जबलपुर के आदेश को आधार बनाया, जिसमें उन्हें चुनाव ड्यूटी से हटाने के निर्देश दिए गए थे। दीपक आर्य, कलेक्टर, सागर आरोप- सुरखी विधानसभा से प्रत्याशी और मंत्री गोविंद राजपूत को लाभ पहुंचाने के लिए वाहन का एक दिन का खर्च 2500 से घटाकर 1250 रुपए करने का आरोप आरोप लगाया। साकेत मालवीय, कलेक्टर, सीधी आरोप- सिंगरौली जिला पंचायत सीईओ रहे हैं, जिन्हें तीन साल की पदस्थापना पर चुनाव आयोग की गाइडलाइन के विरुद्ध पदस्थ बताते हुए हटाने की मांग की गई थी। अनुराग वर्मा, कलेक्टर, सतना आरोप- आरएसएस के कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों के साथ शपथ लेने के मामले में शिकायत की है। रिजु बाफना, कलेक्टर, नरसिंहपुर संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर, भिंड आरोप- नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने बीजेपी का एजेंट और नौकर बताते हुए मतगणना से पहले हटाने के लिए सीईओ एमपी इलेक्शन को ज्ञापन सौंपा। इन IPS अफसरों की शिकायत कांग्रेस ने मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान पर चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में काम करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा, दतिया एसपी प्रदीप शर्मा, जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पर कार्रवाई की मांग की।आरोप- विधायक जालम सिंह पटेल द्वारा चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र के आधार पर उन्हें जिले में पदस्थ रखने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button