मुख्य समाचार
उत्तराखंड सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम 12 मीटर की दूरी शेष।
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम है। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच आज खुशखबरी आने की पूरी उम्मीद है। मजदूरों तक पहुंचने के लिए केवल 12 मीटर की दूरी शेष रह गई है। जिसे जल्द ही तय कर लिया जाएगा। पूरे देश में मजदूरों के लिए दुआएं की जा रही है। वहीं टनल के पास स्थित मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं दिल्ली की विशेषज्ञ टीम के साथ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह उत्तरकाशी पहुंचे हैं। सीएम धामी भी जिले में कैंप कर रहे हैं। टनल के बाहर मेडिकल टीम और एंबुलेंस को तैनात किया गया है। मजदूरों के बाहर आते ही डॉक्टर उनकी जांच करेंगे सुरंग के बाहर खड़ी है 41 एंबुलेंस एक अधिकारी ने बताया कि स्ट्रेचर को रस्सियों से दोनों तरफ से बांधा जाएगा और एक-एक कर इन श्रमिकों को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम दूसरी तरफ तब तक रहेगी जब तक कि प्रत्येक श्रमिक बाहर नहीं आ जायेगा। सुरंग के बाहर खड़ी 41 एंबुलेंस श्रमिकों को घटनास्थल से 30 किलोमीटर दूर स्थित चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएंगी जहां उनके लिए 41 बिस्तरों के साथ एक अलग वार्ड बनाया गया है।


