मुख्य समाचार
सांड की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत आय दिन घट रही है घटना निगम प्रशासन मौन।
मुरैना में सांडों का आतंक बहुत ज्यादा है। मंगलवार को दो साड आपस में लड़ गए। लड़ते-लड़ते उनमें से एक सांड अपने घर के बाहर बैठे बुजुर्ग के पास पहुंचा और उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजन जब जिला अस्पताल उसको लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार की है बता दें कि, शहर में आए दिन हो रही सांडों से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन उसके बाद भी नगर निगम प्रशासन इस तरफ बिल्कुल जान नहीं दे रहा है है। करीब एक हफ्ते के अंदर तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यह मामला भी उनमें से एक है। सुल्तान सिंह पुत्र भूप सिंह गुर्जर, उम्र 65 वर्ष, निवासी तुस्सीपुरा, अपने घर के बाहर बैठा अपनी भैंसों की रखवाली कर रहा था। उसी समय दो सांड आपस में लड़ रहे थे। लड़ते लड़ते हुए दोनों सांड बुजुर्ग व्यक्ति के पास पहुंचे और उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह, गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग के परिजन उसे घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सको ने देखा और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पहले लगभग 5 दिन पहले एक सफाई कर्मचारी की भी मौत सांड की टक्कर की वजह से हुई थी। मुन्नेस वाल्मीकि नामक सफाई कर्मचारी सुबह के समय कचरा साफ कर रहा था। उसी समय एक सांड है उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे जिला चिकित्सालय मुरैना लाया गया तो उसने दम तोड़ दिया था। उससे पहले एक व्यक्ति को भी सांड ने टक्कर मारी थी। इस प्रकार पिछले डेढ़ हफ्ते के दौरान तीन युवक सांडों की आपसी लड़ाई की भेंट चढ़ चुके हैं।



