ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

Bihar News: मधेपुरा DM की गाड़ी ने चार लोगों को कुचला, 3 की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में सोमवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जहां निकटवर्ती मधेपुरा के जिलाधिकारी (डीएम) की कार चार लोगों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई।

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील कुमार ने बताया, ‘‘यह ज्ञात नहीं है कि मधेपुरा के डीएम कार के अंदर थे या नहीं, कार में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। कार दरभंगा की ओर जा रही थी।” उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से आ रही थी और जब चालक ने सड़क पार कर रहे लोगों के एक समूह से टकराने से बचने की कोशिश की तो कार तेजी से मुड़ गई। एसपी ने कहा, ‘‘कार की चपेट में आने वालों में स्थानीय निवासी गुड़िया देवी (29) और उनकी बेटी आरती कुमारी (10) शामिल हैं।

इसके अलावा हादसे में घायल हुए राजस्थान निवासी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दो कार्यकर्ताओं अशोक सिंह और राजू सिंह को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।” एसपी ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के विरोध में सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। हालांकि, अब राजमार्ग पर यातायात चालू हो गया है। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Back to top button