ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

हिन्दू-मुस्लिम के बीच में लड़ाई कराने का काम गहलोत सरकार ने किया : जे पी नड्डा

जयपुर:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जहां कांग्रेस रहेगी, वहां भ्रष्टाचार रहेगा।

वह सीकर के धोद में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया,‘‘जहां-जहां कांग्रेस रहेगी, वहां-वहां भ्रष्टाचार रहेगा। जहां-जहां कांग्रेस रहेगी, वहां लूट होगी। जहां कांग्रेस होगी, वहां घोटाला, घपला, अत्याचार, व्यभिचार, छलावा और धोखा होगा… जहां भाजपा का कमल होगा वहां विकास, तरक्की होगी और देश प्रदेश आगे बढ़ेगा।’’

उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर धार्मिक ध्रुवीकरण और भाई को भाई से लड़ाने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा,‘‘आज राजस्थान की चर्चा धार्मिक ध्रुवीकरण और भाई को भाई से लड़ाने को लेकर है. .. हिन्दू-मुस्लिम के बीच में लड़ाई कराने का काम गहलोत सरकार ने किया कि नहीं किया?’’

 भाजपा नेता ने कहा,‘‘ आज राजस्थान की पहचान भ्रष्टाचार के रूप में होती है… राजस्थान की चर्चा बहू बेटियों के साथ अत्याचार के लिए होती है… किसानों को धोखा देने के लिए होती है…दलित भाइयों के साथ अत्याचार के लिए होती है।’’ राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button