ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

श्री रामलला के दर्शन के लिए घर-घर पीले चावल देकर श्रद्धालुओं को देंगे निमंत्रण

भोपाल। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 22 जनवरी, 2024 को रामलला की नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पूरे देश में निमंत्रण देने का कार्य शुरू किया जाएगा। पूजित अक्षत कलश के पीले चावल शहर के गुफा मंदिर में आ चुके हैं। कलश गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास को सौंपा गया है। शहर में 15 से 31 दिसंबर तक बड़े स्तर पर श्रद्धालुओं को श्री रामलला के दर्शन के लिए पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जाएगा। घर-घर हिंदू समाज के लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण पत्र व नव निर्मित मंदिर का चित्र, जन-जन तक पहुंचाने का अभियान प्रारंभ होगा।

श्रद्धालुओं से की अपील

इस अभियान में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने हर ग्राम, बस्ती तक पहुंच कर प्रत्येक हिंदू को पीले चावल देकर अयोध्या में श्रीरामलला के नूतन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन मौके पर अयोध्या पहुंचने का आमंत्रण देने का बीड़ा उठाया है। विहिप ने हिन्दू समाज से अपील की है कि 22 जनवरी को श्रीरामलला की नूतन मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण-प्रतिष्ठा में अधिक से अधिक हिंदू समाज को अयोध्या में रामलाल के दर्शन करना चाहिए। जो लोग घर में रहें, उन सभी को यह कार्यक्रम समूह में देखना चाहिए और मंदिरों में भव्य आरती हो। उस दिन दीपावली जैसा वातावरण संपूर्ण नगर, ग्राम, बस्ती में तैयार हो। हर घर में भगवा पताका, रंगोली, विद्युत साज-सज्जा, आतिशबाजी व दीप जलाकर मप्र में उत्सव का वातावरण बनेगा।

Related Articles

Back to top button