ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

World Cup Final : भारत की हार पर खुश हुआ पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर आ रहे हैं ऐसे रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 का टाइटल जीत लिया है। कंगारू टीम ने फाइनल में भारत को 6 विकेट से हराया। ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 240 रन ही बना सकी। विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा। जवाब में हेड के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को 43 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। इस हार के बाद जहां भारत में शोक का माहौल है। लेकिन भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खुशी मनाई जा रही है। पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया यूजर ने फिल्मी मीम्स शेयर कर भारतीय टीम की हार पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को वर्ल्ड कप 2023 जीतने की बधाई भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने इस मुकबाले में पहले बैटिंग और विरोधी टीम ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का टारगेट दिया। लेकिन कमजोर फील्डिंग और बैटिंग के कारण भारत यह मुकाबला हार गया है। भारत की हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया है। इस हार पर देश की कई हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। फिल्मी सितारों ने भी वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस हार के लिए दुख जताया है।

Related Articles

Back to top button