ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

Chhath Puja 2023 3rd Day: आज शाम अस्त होते सूर्य को देंगे अर्घ्य, नदी-तालाब के किनारे घाटों को सजाया गया

रायपुर। छठ पर्व के दूसरे उत्तर भारतीय समाज के घर-घर में लोहंडा यानी खरना परंपरा निभाई गई। शाम को महिलाओं ने गुड़, दूध, चावलयुक्त खीर का भोग छठी मइया और सूर्यदेव को लगाया। इसके पश्चात खीर-रोटी का सेवन करके निर्जला व्रत रखने का संकल्प लिया। खरना परंपरा निभाने के साथ ही महिलाओं ने छठ का व्रत शुरू कर दिया।

आज अस्त होते सूर्य को अर्घ्य

छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार को महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर भक्तिभाव में रमकर शाम को नदी, तालाब के किनारे विधिवत पूजन करेंगी। पूजा करके अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी। सारी रात भजन-कीर्तन करेंगी। महादेवघाट में रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकगीतों की प्रस्तुति से भक्तिभाव छाएगा।

20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य से समापन

छठ पर्व के चौथे दिन सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में महिलाएं नदी-तालाब में डुबकी लगाकर पुन: पूजन करके सूर्य के उदय होने का इंतजार करेंगी। जैसे ही सूर्य की लालिमा फैलने लगेगी, सूर्यदेव को अर्घ्य देने का सिलसिला प्रारंभ होगा। साथ ही छठी मइया को विविध फल, सब्जियों से अर्घ्य दिया जाएगा। इसके पश्चात ठेकुआ का प्रसाद ग्रहण करके लगभग 36 घंटे से चल रहे निर्जला व्रत का पारणा किया जाएगा।

आतिशबाजी और भंडारा

छठ पर्व के अंतिम दिन सुबह अर्घ्य देते ही आतिशबाजी की जाएगी। भंडारे में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाएगा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

सूपा, टोकरी, पूजन सामग्री की खरीदारी

गोलबाजार, शास्त्री बाजार, आमापारा, गुढ़ियारी आदि इलाकों में छठ पूजा के लिए पूजन सामग्री खरीदने महिलाओं की भीड़ लगी रही। सूपा, टोकरी, फल, सब्जियों की खरीदारी की। फल में केला, सेब, संतरा, सीताफल, आंवला, सिंघाड़ा के अलावा पूजन सामग्री में हल्दी, कुमकुम, रोली, चंदन, जनेऊ, नारियल खरीदा।

वेदी पूजन बनाने जुटे

छठ महापर्व समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि अनेक श्रद्धालुओं ने शनिवार को महादेवघाट तट पर पूजन के लिए वेदी का निर्माण पूरा कर लिया है। थोड़ी-थोड़ी दूर पर 200 से अधिक वेदियां बनाई जा चुकी है। अर्घ्य देने के लिए 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छठ पूजा की रात्रि में महादेवघाट के किनारे ही टेंट, तंबू लगाकर ठहरने की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button