ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

जयपुर में कांग्रेस नेता राजबब्बर की जनसभा, कागजी के समर्थन में मांगेंगे वोट

जयपुर- किशनपोल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अमीन कागजी ने शनिवार को वार्ड में कई चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन करते हुए जनसंपर्क किया। कागजी ने वार्ड 60, 61,62, 65,71 में वार्ड स्तरीय पार्टी चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद अरविंद मेठी,आय​शा सिद्बकी,मोहम्मद जकरिया, चाविरयां, मोहम्मद फारूक सहिम मंडल—ब्लॉक अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व कर्बला रामगढ़ मोड़ पर शेखावाटी रंगरेजान वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित सामूहिक निकाह में शिरकर कर सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। नाहरगढ रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमीन कागजी ने क​हा की यह चुनाव अमीन कागजी का अकेले का चुनाव नहीं है, इसको हम सभी मिलकर लड़ रहे है। सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान ​करते हुए पांच साल तक किशनपोल में किए कामों को आमजन तक पहुंचाने की अपील करते हुए मत देने की बात कही। वाल्मिकी बस्ती में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कागजी का बैंड बाजे से स्वागत किया गया और साफा—माला पहनाकर सम्मान किया। देर शाम कागजी ने सुरजपोज गेट स्थित लक्ष्मीनारायण जी के मंदिर में आयोजित अन्नकुट प्रसादी कार्यक्रम में शिरकत कर आर्शीवाद लिया।

रविवार शाम को आएंगे राजबब्बर

किशनपोल विधानसभा में प्रत्याशी अमीन कागजी के समर्थन में रविवार को रात 8 बजे बगरू वालों का रास्ते में पूर्व राज्यसभा सांसद व काग्रेस नेता राजबब्बर चुनावी जनसभा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button