ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

विराट कोहली को मिला यादगार तोहफा, सचिन तेंदुलकर ने गिफ्ट की अपनी 10 नबंर जर्सी

अहमदाबाद : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को यहां रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी उपहार में मिली। तेंदुलकर ने अपने अंतिम वनडे के दौरान पहनी हस्ताक्षर की हुई जर्सी कोहली को उपहार में दी। तेंदुलकर का आखिरी वनडे 2012 में मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच था।

कोहली ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में तेंदुलकर के 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने ‘एक्स’ पर फोटो साझा की जिसमें कोहली जर्सी हाथ में लिए हैं। बीसीसीआई ने लिखा, ‘यह विशेष मौका है और एक विशेष मैच से पहले का पल। उनके इस भाव से उनकी ‘क्लास’ दिखती है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतिम वनडे में पहनी हुई हस्ताक्षर की जर्सी विराट कोहली को उपहार में दी।’

कोहली खेल के इतिहास में 50 वनडे शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली और 63 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 54 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button