ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

हिसार की DC ने लेटर लिख बताई थी अनियमितताएं; जांच में नहीं हुआ शामिल

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में पत्ती राजपूतान के पटवारी कुलदीप भटनागर को सस्पेंड कर दिया गया है। डीसी सुशील सारवान ने पटवारी पर यह कार्रवाई की है। मामला हिसार से जुड़ा हुआ है। दरअसल, करीब 10 दिन पहले हिसार की तत्कालीन डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने पानीपत DC के नाम एक चिट्ठी लिखी थी।जिसमें उन्होंने पटवारी कुलदीप की अनियमितताएं, लापरवाही, अनुशासनहीनता के बारे में बताया था। इसी चिट्ठी पर जांच व कार्रवाई करते हुए पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बारे में डीसी सुशील सारवान ने कहा कि हिसार के मामले में यह कार्रवाई की गई है।चिट्‌ठी में लिखा था कि अनुशासनहीन है कुलदीपमिली जानकारी के अनुसार चिट्ठी में लिखा था कि कुलदीप हिसार से करीब 3 माह पहले ट्रांसफर हुआ है। पटवारी को किसी मामले में हिसार में विभागीय जांच में शामिल होने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। फोन पर भी संपर्क हो चुका है।इसके बावजूद भी वह कभी भी हिसार जांच में शामिल नहीं हुआ है। जिससे उसने विभागीय अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। चिट्ठी में लिखा है कि सरकारी कर्मचारी का लापरवाह, अनुशासनहीन होना किसी सूरत में सहन योग्य नहीं है। इसलिए इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पटवारी पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Related Articles

Back to top button